हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Monday, January 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पासपोर्ट वाली...

    पासपोर्ट वाली साइट लोगों के साथ खेल रही लुकाछिपी का खेल: चोपड़ा

    Passport
    Passport:- जानकारी देते रजनीश चोपड़ा

    पासपोर्ट कार्यालय में तत्काल का अर्थ दो महीने | (Passport)

    लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर सिंह)। प्रदेश से हर साल बड़ी संख्या में पंजाबी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से विदेश जाते हैं। विदेश जाने के लिए अगर किसी दस्तावेज की जरुरत पड़ती है तो वह है पासपोर्ट। लेकिन तत्कालीन सरकारों ने इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को बनाने की प्रक्रिया को इतना लंबा कर दिया है कि छात्रों और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के उपाध्यक्ष रजनीश चोपड़ा ने मॉडल टाउन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही।

    उनका आरोप है कि सरकार द्वारा पासपोर्ट (Passport) बनवाने के लिए आवेदन करने वाली साइट दिन में सामान्य अप्वाइंटमेंट के लिए साइट नहीं खुलती, 9 बजे के बाद साइट पर लोगों के साथ आंख मिचौली का खेल शुरु हो जाता है और कई बार कोशिश करने के बाद भी अप्वाइंटमेंट नहीं मिलती हैं। जिसे लेकर लोगों में काफी रोष है। पासपोर्ट फोटो खिंचवाने के लिए सामान्य अपॉइंटमेंट के लिए तीन से तीन महीने इंतजार करना पड़ता है। इतना ही नहीं, पासपोर्ट कार्यालय ने तत्काल शब्द का अर्थ बदल दिया है, तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए दो महीने तक इंतजार करना पड़ता है। आखिर ऐसा क्यों है, जबकि अन्य राज्यों में तत्काल पासपोर्ट एक हफ्ते में मिल जाता है, तो पंजाब के लोगों को इतना लंबा इंतजार क्यों करना पड़ता है।

    रजनीश चोपड़ा ने कहा कि पहले पंजाब के पासपोर्ट (Passport) चंडीगढ़ से बनते थे, पंजाब में पासपोर्ट बनाने की मांग बढ़ने पर केंद्र सरकार ने पंजाब के कई जिलों में पासपोर्ट कार्यालय खोल दिए। इसके बावजूद पंजाब में पासपोर्ट बनवाने के लिए इतना लंबा इंतजार करना पड़ता है। जबकि पासपोर्ट बनवाने में भी एक निजी कंपनी की मदद ली जा रही है। लेकिन फिर भी लंबा इंतजार करना पड़ता है। पासपोर्ट बनवाने में दिक्कत होने पर आईएफएस से मिलने के लिए साइट पर समय नहीं मिलता। जिससे लोग काफी परेशान हैं।

    चोपड़ा ने विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से इस समस्या के समाधान के लिए एक समिति गठित करने का अनुरोध किया ताकि आम लोगों को समस्या से निजात मिल सके। केंद्र सरकार से पासपोर्ट बनवाने में हो रही देरी की जांच वे विजिलेंस या सीबीआई से कराएं, पंजाब के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए इतना लंबा इंतजार क्यों करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें:– 25 हजार दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगी 1.25 करोड़ की परिवहन भत्ता राशि

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here