हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More

    Shri Gurusar Modia News: शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय श्री गुरुसर मोडिया में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

    Shri Gurusar Modia News
    Shri Gurusar Modia News: शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय श्री गुरुसर मोडिया में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

    महिलाएँ समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव: डॉ. नवजोत

    गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय, श्री गुरुसर मोडिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं बालिका शिक्षा पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Shri Gurusar Modia News

    छात्राओं एवं स्टाफ को महिला दिवस की शुभकामनाएँ

    कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नवजोत कौर गिल ने की। उन्होंने छात्राओं एवं स्टाफ को महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका और सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। अपने संबोधन में डॉ. नवजोत कौर गिल ने कहा कि महिलाएँ समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। उन्होंने सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी, सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला जैसी महान महिलाओं के उदाहरण देते हुए बताया कि शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल और व्यापार जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी ने समाज को एक नई दिशा दी है।

    उन्होंने यह भी कहा कि आज भी कई महिलाएँ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और निर्णय लेने के अधिकारों से वंचित हैं। लैंगिक भेदभाव, असमान वेतन और घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं को समाप्त करना आवश्यक है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह संदेश देता है कि महिलाओं के अधिकारों और समानता की बात केवल एक दिन के लिए नहीं बल्कि हर दिन की जानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न उपाय सिखाए गए। छात्राओं को यह बताया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में वे किस प्रकार आत्मरक्षा तकनीकों का उपयोग कर अपनी सुरक्षा कर सकती हैं।

    इस अवसर पर बालिका शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा की गई और छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई, स्टाफ और छात्राओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। Shri Gurusar Modia News

    NSS Camp: शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज के एनएसएस शिविर में आस्था और प्रियंका चुनी गई बेस्ट वॉलंटियर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here