हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home सरसा बाल वैज्ञानिक...

    बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में कौशल दिखाएंगे सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी

    Sirsa News
    Sirsa News:

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। छोटे बच्चों को उनकी स्वाभाविक जिज्ञासा, खोजपूर्ण खेल और नई जानकारी सीखने की असाधारण क्षमताओं के कारण छोटे वैज्ञानिक यानी बाल वैज्ञानिक माना जाता है। ऐसे बाल वैज्ञानिक विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली व राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) संयुक्त रूप से जुटा हुआ है। Sirsa News

    इसी कड़ी में अब जल्द ही बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन प्रदेशभर में खंड एवं जिला स्तर पर कराया जाएगा। प्रदर्शनी के विषय और उपविषय का चयन कर लिया गया है। प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी रखा गया है। जबकि भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच, अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधन प्रबंधन आदि को उपविषय में रखा गया है।

    छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी ले सकते है भाग

    बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भागीदारी के लिए विभाग की ओर से कुछ मापदंड निर्धारित किए गए है। इस प्रदर्शनी में कक्षा छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी ही भाग ले सकते है। इसके अलावा प्रदर्शनी में हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त हरियाणा के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते है। Sirsa News

    खंड शिक्षा अधिकारियों को यह दिए निर्देश

    जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर पत्राचार किया गया है। पत्राचार में उनके अधीन आने वाले स्कूल मुखियाओं को स्कूल में विद्यार्थियों के बीच प्रदर्शनी के बारे में जागरूकता फैलाने और विद्यार्थियों को निर्धारित उपविषयों के आधार पर मॉडल बनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए है। Sirsa News

    बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है। प्रदर्शनी को लेकर विषय व उप विषय निर्धारित कर दिए गए है।         – डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सरसा।

    बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से निर्देश दिए गए है। प्रदर्शनी में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते है।                                                        – ज्ञान सिंह जिलोवा, जिला शिक्षा अधिकारी सरसा।

    Kalanwali : दुष्कर्मी पिता को आजीवन कारावास व एक लाख रुपये जुर्माना

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here