हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शिखर शिक्षा स...

    शिखर शिक्षा सदन स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

    Mirapur News
    Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

    मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर के प्रतिभाशाली छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। Mirapur News

    प्रतियोगिता में अंश कुमार (कक्षा 8) ने 55 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कड़ी मेहनत और लगन का परिचय दिया , वहीं आरव ( कक्षा 8) ने 61 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा अक्षित हून (कक्षा 6) ने 45 किग्रा भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

    छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत एवं शिक्षकों ने विजयी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल छात्रों के कठिन परिश्रम का परिणाम ही नहीं, बल्कि उनके प्रशिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रमाण है। विद्यालय निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि यह सफलता न केवल शिखर शिक्षा सदन स्कूल के लिए गर्व की बात नही है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायक है। Mirapur News

    यह भी पढ़ें:– नप ने चलाया अतिक्रमण हटाओ, निराश्रित पशु पकड़ो अभियान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here