लॉयन ओलंपियाड में सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों का जलवा, झटके मेडल्स
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन इंडिया के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी तथा कम्प्यूटर विषय रखे गए थे। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार व कोर्डिनेटर लोकेन्द्र तोमर के सफल निर्देशन में किया गया। सोमवार को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रांज मेडल जीते।
कक्षा-06 गणित विषय में जिया तोमर, विज्ञान में इनाया सिद्दीकी तथा सामान्य ज्ञान में अमन ने गोल्ड मेडल, कुंज वर्मा ने सामान्य ज्ञान में सिल्वर तथा लक्ष्य ने ब्रांज मेडल जीता। कक्षा-07 में अनन्ता सिंघल ने गणित में गोल्ड, अशबी मलिक ने अंग्रेजी में गोल्ड, विज्ञान में कीर्ति सैनी ने गोल्ड, सामान्य ज्ञान में आयशा चौधरी गोल्ड, शिवन्य कौशिक ने सिल्वर तथा अवनी गोयल ने ब्रांज मेडल जीता। कक्षा-08 गणित में कार्तिक गर्ग ने गोल्ड, विज्ञान में जारा सिद्दिकी ने गोल्ड, सामान्य ज्ञान में तान्या शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता। कक्षा-09 गणित में आयुष्मान बंसल ने गोल्ड, अंग्रेजी में सोफिया मलिक ने गोल्ड, पूर्ति चौधरी व अदीना शम्सी ने क्रमशः सिल्वर व ब्रांज मेडल जीते। विज्ञान में अलीना रानी ने गोल्ड तथा कम्प्यूटर में हर्ष राना ने गोल्ड मेडल जीता। सामान्य ज्ञान में जोया ने गोल्ड, मनुजा व शमा परवीन ने क्रमशः सिल्वर व ब्रांज मेडल जीते। कक्षा-10 में गणित में नैतिक चौहान ने गोल्ड, वंश कुमार व वंश शर्मा ने सिल्वर व ब्रांज मेडल जीते।
अंग्रेजी में शाहिद ने गोल्ड, कम्प्यूटर में अरमान अंसारी व सामान्य ज्ञान में वंश शर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय एवं परिवार को गौरवान्वित किया। सभी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा मेडल पहनाकर व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामना देकर आगामी प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विद्यालय चेयरमैन यशपाल पंवार ने कहा कि ओलंपियाड केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है। स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए राष्ट्रीय चरण 28 फरवरी को विद्यालय में आयोजित किया जाएगा, जहां ये छात्र-छात्राएं निश्चित रूप से स्वयं को और बड़ा साबित करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन ही उनकी सफलता का आधार है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। इस अवसर पर लोकेन्द्र तोमर, प्रमोद कुमार, प्रशान्त शर्मा, विवेक चौहान, अमित वर्मा, अंकित चौहान, प्रदीप कौशिक, जोनी चौहान, इमरान अली, अमित तोमर, अजेन्द्र सिंह, अजय कुमार, अमित ठाकुर, संध्या शर्मा, कल्पना तोमर, मीनाक्षी चौधरी, ममता शर्मा, मरियम सिद्दिकी आदि उपस्थित रहें। Kairana News
यह भी पढ़ें:– आंध्र प्रदेश में दूध में मिलावट के कारण एनुरिया से चार लोगों की मौत















