हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान व्यापार मंडल ...

    व्यापार मंडल बालिका विद्यालय की छात्राओं ने लहराया परचम, दिव्या ने किया टॉप

    Hanumangarh News
    व्यापार मंडल बालिका विद्यालय की छात्राओं ने लहराया परचम, दिव्या ने किया टॉप

    विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत

    RBSE Results 2026: हनुमानगढ़। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की ओर से घोषित सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा परिणाम में टाउन स्थित व्यापार मंडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। कला वर्ग में दिव्या ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जसप्रीत ने 97.40 प्रतिशत तथा इशमीत ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान वर्ग में भावना और विशाखा ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। Hanumangarh News

    वहीं वाणिज्य वर्ग में हरप्रीत ने 90.80 प्रतिशत तथा प्रभजोत ने 89.80 प्रतिशत अंक अर्जित किए। कला वर्ग में 34 छात्राएं प्रथम श्रेणी तथा 6 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। विज्ञान वर्ग में 13 छात्राएं प्रथम श्रेणी तथा वाणिज्य वर्ग में 3 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं। उत्कृष्ट परिणाम पर बुधवार को विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर छात्राओं का माला पहनाकर व उपहार देकर स्वागत किया गया।

    इस मौके पर प्रधानाचार्य संजू गाडिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए निरंतर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समिति अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, उपाध्यक्ष विकास हिसारिया, सचिव हरिकृष्ण खदरिया, सहसचिव संजय कुमार तथा कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल सहित विद्यालय स्टाफ ने भी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस शानदार परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। Hanumangarh News