हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान उच्च अंक प्रा...

    उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

    Hanumangarh News
    उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन के गांधीनगर स्थित आदर्श बाल निकुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Adarsh Bal Nikunj Senior Secondary School) का कक्षा 12 बोर्ड का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। इस उपलक्ष्य में मंगलवार को स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। Hanumangarh News

    उन्होंने सफलता का श्रेय विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों को देते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शिक्षण संबंधी हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका परिणाम है कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इस दौरान उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को माला व पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एवं नाच-गाकर अपनी सफलता की खुशी मनाई। इस मौके पर प्रिंसिपल राजवंत कौर, शकुंतला, गुरजीत, कृतिका, बेबी सहित अन्य स्टाफ मौजूद था। Hanumangarh News

    शत-प्रतिशत रहा रत्नदीप मॉडल स्कूल विज्ञान-कला वर्ग का परीक्षा परिणाम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here