हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान छात्राओं को स...

    छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा व डिजिटल सहायता के तरीके

    Hanumangarh News
    छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा व डिजिटल सहायता के तरीके

    महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय

    हनुमानगढ़। जिले में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कालिका पेट्रोलिंग टीम ने शहर की छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आत्मविश्वास के साथ सुरक्षित रहने का संदेश दिया। कालिका पेट्रोलिंग टीम की यूनिट-4 और यूनिट-6 की महिला कांस्टेबल सुमन बाला, सुनीता एवं संतोष की ओर से शहर के मरुधरा पीजी में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, सरकारी सुविधाओं और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी देना था। Hanumangarh News

    सेमिनार के दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और बताया कि किस प्रकार आधुनिक तकनीक के माध्यम से वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इस दौरान राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और मौके पर ही कई छात्राओं के मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड भी करवाया गया।

    पुलिस टीम ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से आम नागरिक सीधे पुलिस से जुड़ सकते हैं और आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर 112 (आपातकालीन सेवा), 1090, 1098 और 1930 की जानकारी देते हुए इनके सही उपयोग के बारे में भी समझाया गया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने छात्राओं और आमजन से अपील की कि वे इन डिजिटल सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके और महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाया जा सके। Hanumangarh News