हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी स्काउट-गाइड क...

    स्काउट-गाइड के इतिहास, प्रतिज्ञा, नियम व गांठ बंधन की दी जानकारी

    Kairana News
    Kairana News: स्काउट-गाइड के इतिहास, प्रतिज्ञा, नियम व गांठ बंधन की दी जानकारी

    डीके कॉन्वेंट स्कूल में चल रहे शिविर के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों को किया गया प्रशिक्षित

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। DK Convent School: सोमवार को कस्बे के दानवीर कर्ण (डीके) कॉन्वेंट स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षक गायत्री सिंह के द्वारा स्काउट गाइड का इतिहास, प्रतिज्ञा, नियम, टोली विधि, बाया हाथ मिलाना, वर्दी, विभिन्न प्रकार की गांठे-बंधन व कैंप लगाने से संबन्धित विषयों की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने स्काउट गाइड को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए कहा कि स्काउट गाइड से जीवन में रचनात्मक व सकारात्मक करने की प्रेरणा मिलती है। Kairana News

    प्रशिक्षक ने लोगो की सेवा, गरीब-मजदूरों की सहायता व अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया। शिविर में हिस्सा ले रहे छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर दीपिका गोयल, गीता राज, पारुल शर्मा, आरती शर्मा, पूजा, अंकिता, तनु सैनी, इशिका, अनिता भारती, संजना सैनी, सना, आदित्य, अमृत गोयल, श्रीपाल सिंह, घनश्याम सिंह, मनीष कुमार, मनोज वर्मा, अवनीश सैनी, जगदीश चौहान, कमलेश शर्मा, दिनेश चौहान आदि का विशेष योगदान रहा। दूसरे दिन के शिविर का समापन स्कूल प्रबंधक संजीव गोयल के प्रेरणादायक सम्बोधन के साथ हुआ। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कैराना पुलिस ने पकड़ी 4.03 करोड़ रुपये की स्मैक, तस्कर गिरफ्तार