हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More

    Heart Attack: हरियाणा पुलिस अकादमी में तैनात सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

    Gharaunda News
    Gharaunda News: हरियाणा पुलिस अकादमी में तैनात सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

    बास्केटबॉल खिलाड़ी थे, पुलिस के लिए 21 से ज्यादा पदक जीत चुके थे विक्रम

    घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: हरियाणा पुलिस अकादमी के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले एक पुलिसकर्मी की रात के समय अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह रात को सोया था लेकिन सुबह नहीं उठा तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को मोर्च्युरी हाउस भेजा गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

    मृतक की पहचान 47 वर्षीय सब इंस्पेक्टर विक्रम के रूप में हुई है। वे हरियाणा पुलिस अकादमी के सीएसओ में बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप में तैनात थे। मूल रूप से वे गांव धनाना, सोनीपत के रहने वाले थे। मौजूदा समय में उनकी रिहायश जींद के सेक्टर-8 के हाउस नंबर 741 में बताई गई है, जबकि वर्तमान में वे परिवार के साथ मधुबन के सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। परिवार में पत्नी गृहणी हैं और 17 वर्षीय बेटा विराज है, जो पढ़ाई कर रहा है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर गहरा सदमा है। परिजनों के मुताबिक किसी को ऐसी अनहोनी की उम्मीद नहीं थी।

    2001 में सिपाही भर्ती, 2022 में बने सब इंस्पेक्टर | Gharaunda News

    विक्रम वर्ष 2001 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे। मेहनत और खेलों में शानदार प्रदर्शन के दम पर वे वर्ष 2022 में सब इंस्पेक्टर बने। वे बेहतरीन बास्केटबॉल खिलाड़ी माने जाते थे और हरियाणा पुलिस के लिए 21 से अधिक पदक जीत चुके थे। उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में दो बार विदेश में भारत और हरियाणा पुलिस का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2021 में उन्होंने चीन में भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। खेलों के प्रति उनका समर्पण पूरे विभाग में जाना जाता था। मृतक के भाई विजय ने बताया कि अचानक हुई मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार पैतृक गांव जींद में किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

    थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की पुष्टि की

    मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि सब इंस्पेक्टर विक्रम की मौत हुई है और प्राथमिक तौर पर कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और जींद में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। Gharaunda News

    यह भी पढ़ें:– 40 हजार की रिश्वत के आरोप में पटवारी फूलकंवार को किया गिरफ्तार