हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सिलेंडर को लग...

    सिलेंडर को लगी भयानक आग, बड़ा हादसा टला

    Abohar News
    सिलेंडर को लगी भयानक आग, बड़ा हादसा टला

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। रविवार सुबह स्थानीय चार नंबर केसरगंज गेट के निकट जैन धर्मशाला (Jain Dharamshala) में अचानक एक सिलेंडर को भयंकर रूप से आग लग गई तत्परता दिखाते हुए वहां रह रहे युवक ने जलते सिलेंडर को छत के नीचे फेंक दिया और आसपास के लोगों ने घटना को देखते हुए सूचना फायर ब्रिगेड को दी जिसे मौके पर पहुंचकर आज पर तुरंत प्रभाव से काबू किया और एक बड़ा हादसा टल गया जानकारी के अनुसार राधे मेहंदी आरट के संचालक राधेश्याम ने बताया कि वह जैन धर्मशाला में किराए पर रहता है। Abohar News

    आज सुबह वह गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर आया था और उस पर पानी गर्म कर रहा था तो अचानक गैस लीक होने से सिलेंडर में भयंकर आग लग गई और उसके आसपास पढ़े बिस्तर जलने लगे उसने आनन-फानन में जलते हुए सिलेंडर को छत के नीचे कच्ची मिट्टी में फेंक दिया और साथ ही जलते हुए बिस्तर भी नीचे फेंक दिए आसपास के लोगों ने शोर सुनकर इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को दी जिस पर मौके पर पहुंचे फायर विकेट कर्मचारी परगट सिंह सहित उनकी टीम ने आग पर समय रहते काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा टल गया।

    आसपास के लोगों ने बताया कि सिलेंडर को लगी आग बेहद भयंकर थी। अगर समय पर आग पर काबू ना पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि धर्मशाला की बिल्डिंग भी काफी कच्ची है आग पर काबू पाने का प्रयास आसपास के लोगों ने भी किया। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– किशोरियों की डाक कांबड़ गंगा जल लेने सोरो हुई रवाना

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here