हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें पाकिस्तान में...

    पाकिस्तान में आत्मघाती हमला

    Suicide Attack

    इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान में उत्तरी वजीरिस्तान के कबाइली जिले के सरगर्दन इलाके में हुए आत्मघाती हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई और नौ सुरक्षाकर्मियों सहित 14 अन्य घायल हो गए।

    लोगों में दहशत

    सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों का एक काफिला दत्ता खेल तहसील से मीरामशाह जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार आत्मघाती हमलावर ने सेना के काफिले में घुसकर मोटरसाइकिल को वाहन से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल मीरामशाह में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने सेना के हवाले से अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। सुरक्षाबलों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ खुफिया अभियान शुरू किया गया है। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने इस घटना के बारे में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here