हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दो बच्चों की ...

    दो बच्चों की हत्या कर पत्नियों सहित आठवीं मंजिल से लगाई छलांग

    Suicide: Killed two children and jumped from eighth floor with wives

    चार की मौत, एक गंभीर| Suicide

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम (Killed two children and jumped from eighth floor with wives) की कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में मंगलवार अल सुबह एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की हत्या के बाद दो पत्नियों संग 8वीं मजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। वे कृष्णा अपरा सफायर सोसाइटी में अपनी दो पत्नियों परवीन सचदेवा, संजना, बेटे रितिक और बेटी किट्टू के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह अचानक गुलशन वासुदेवा ने दोनों महिलाओं के साथ सोसाइटी की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

    पहले बेटा-बेटी को उतारा मौत के घाट | Suicide

    घटना का पता चलते ही सोसाइटी गार्ड ने मौजिज लोगों को सूचना देने के साथ-साथ पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जब वे मौके पहुंचे तो एक पुरुष और महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    एसएसपी ने बताया कि मृतक के घर पहुंचने पर दो बच्चों की लाश मिली है। जिसमें एक 10 से 11 साल की लड़की है और दूसरा लड़का है। आसपास के लोगों ने बताया परिवार में दो महिलाओं के बीच अक्सर चिक चिक रहती थी और देर चीखने-चिल्लाने की आवाजें आती रहती थी। हालांकि जांच में जुटी और मौके पर मौजूद इंदिरापुरम थाना पुलिस अभी कुछ भी साफ-साफ कहने से बच रही है।

    • दिल्ली के झिलमिल से मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन
    • मृतक के भाई का दावा-गुलशन को हुआ था दो करोड़ का नुकसान
    • साढू पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप
    • सुसाइड नोट में लिखा है राकेश वर्मा का नाम
    • पुलिस लड़ाई झगड़े में कदम उठाने की जता रही आशंका
    • अपार्टमेंट के लोग बोले-दो बीवियों के बीच अक्सर रहता था झगड़ा

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।