हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश शिअद प्रधान स...

    शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने पीएम सुरक्षा चूक मामले में डीजीपी की बर्खास्तगी की मांग

    PM Modi Punjab Tour

    चन्नी राजकाज चलाने में पूरी तरह अक्षम

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिये पंजाब के पुलिस महानिदेशक को जिम्मेदार बताते हुये उनकी बर्खास्तगी की मांग की है। बादल ने आज यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वे कितने समय से कहते आ रहे हैं कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं । पूरी तरह जंगलराज है। कांग्रेस सरकार तथा संगठन में कोई तालमेल नहीं और सरकार में हर कोई सीएम कुर्सी के लिये झगड़ रहा है।

    चन्नी सरकार को राज्य में कुशल प्रशासन देने की चिंता नहीं ,बस कोरी घोषणायें कर रहे हैं। चन्नी राजकाज चलाने में पूरी तरह अक्षम हैं। उन्होंने कहा कि अक्षम सरकार अयोग्य अधिकारियों को पुलिस प्रमुख नियुक्त कर रही है । अब तक तीन डीजीपी बदले जा चुके है । पुलिस बल का राजनीतिकरण कर दिया गया है और पुलिस बदले की भावना से काम कर रही है। सरकार को लोक हित तथा प्रदेश हित से कोई लेना देना नहीं ,उसे केवल बादल परिवार की छवि खराब करने की चिंता है।

    प्रधानमंत्री की सुरक्षा को दांव पर रखने वाले बख्शे नहीं जाने चाहिएं: चुग

    भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर दौरे के दौराान सुरक्षा को खतरा पैदा करने के लिए उसकी कड़ी निंदा की है। चुग ने जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री को जनसभा को सम्बोधित नहीं करने देना चन्नी सरकार के लिए शर्म की बात है। उन्होंने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू पर भी प्रधानमंत्री समेत भाजपा नेताओं के जनसभाओं को सम्बोधित करने के लोकतांत्रिक अधिकार को विफल करने तथा विध्वंसक और राष्ट्र विरोधी ताकतों से हाथ मिलाने का आरोप लगाया।

    PM Modi Punjab Tour

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना कांग्रेस सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन आज पूरा पंजाब शर्म से सिर झुका रहा है। भाजपा नेता के अनुार प्रधानमंत्री हमेशा किसानों के कल्याण के बारे में सोचते रहे हैं और उनके प्रति सम्मान के साथ उन्होंने कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया। लेकिन चन्नी और सिद्धू पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आईएसआई के इशारे पर नाच रहे हैं। समय आ गया है कि पंजाब को दोनों के नापाक मंसूबों के लिए सबक सिखाया जाये।

    प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिये उच्च स्तरीय कमेटी गठित

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कल पंजाब दौरे के समय सामने आयी घोर लापरवाही की जांच के लिये पंजाब सरकार ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कमेटी में जस्टिस (अवकाश प्राप्त ) मेहताब सिंह गिल तथा गृह विभाग एवं न्याय मामलों के प्रधान सचिव अनुराग वर्मा शामिल होंगे । कमेटी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

    क्या है मामला

    ज्ञातव्य है कि मोदी कल खराब मौसम के दौरान बठिंडा पहुंचे और बारिश तथा दृश्यता कम और अन्य कारणों के चलते वे बठिंडा से फिरोजपुर रैली के लिये सड़क मार्ग से जा रहे थे तो रास्ते में कुछ किसान प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोका जिसकी वजह से प्रधानमंत्री का काफिला बीच सड़क पर रूका रहा । जबकि प्रधानमंत्री के लिये व्यापक सुरक्षा इंतजाम और सुरक्षित मार्ग देना चाहिये था लेकिन ऐसा न होने के कारण उनके काफिले को करीब बीस मिनट तक रूकना पड़ा । सुरक्षा में चूक के कारण वे हवाई अड्डे लौट आये तथा रैली में भाग लिये बिना वे दिल्ली लौट गये। मोदी को फिरोजपुर में हजारों करोड की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखनी थी और भाजपा के चुनावी शंखनाद का आगाज करना था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here