हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सिविल सेवा टे...

    सिविल सेवा टेनिस प्रतियोगिता में सुमन मेहरा विजेता

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2023 (Civil Services Tennis Championship 2023) का आयोजन उदयपुर (Udaipur) जिले में हुआ। इस प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी शारीरिक शिक्षक सुमन मेहरा ने हिस्सा लिया। सुमन ने ओपन मिक्स डबल की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। ज्ञात रहे कि सुमन मेहरा ने हनुमानगढ़ जंक्शन के सरस्वती कन्या महाविद्यालय की छात्रा रहते हुए भी राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन किया था। प्रतियोगिता के समापन पर राजस्थान सरकार की ओर से विजेता खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन के रूप में विशेष भत्ता दिया गया है। यह पहला मौका है जब किसी राज्य कर्मचारी ने इस खेल प्रतियोगिता में मेडल जीता है। सुमन के विजेता रहने पर पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। Hanumangarh News

    RPSC RAS Prelims Exam 2023: देरी से आए तो गिड़गिड़ाए, प्रवेश नहीं मिलने पर बिलबिलाए

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here