हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी समर कैम्प के ...

    समर कैम्प के द्वारा बच्चों में निखरती है उनकी प्रतिभा – उपेन्द्र सिंह

    Firozabad News
    Firozabad News: समर कैम्प के द्वारा बच्चों में निखरती है उनकी प्रतिभा - उपेन्द्र सिंह

    सिविल लाइंस स्थित पीएमश्री स्कूल में हुआ समर कैंप का समापन

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: शासन/राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में समस्त परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में समर कैम्प का संचालन 21 मई से 10 जून तक किया गया। जनपद के 627 परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों व पी०एम०श्री विद्यालयों में 1254 शिक्षामित्रों/अनुदेशकों व स्वप्रेरित शिक्षकों द्वारा ग्रीष्मावकाश में बच्चों के साथ समर कैम्प में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे जनपद में अध्ययनरत् कक्षा 6 से 8 के लगभग 25000 बच्चे लाभान्वित हुये। आज मंगलवार को विकास खण्ड फिरोजाबाद के पीएमश्री विद्यालय सिविललाईन में समर कैम्प के समापन समारोह का आयोजन किया गया। Firozabad News

    प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र सिंह के द्वारा सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर बच्चो को सम्बोधित करते हुए समर कैम्प से बच्चों की प्रतिभा निखरने के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास होने से अवगत कराते हुए बच्चों के अभिभावकों को समर कैम्प के महत्व के बारे में बताया गया। ओम प्रकाश खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा बच्चों को अवगत कराया गया कि प्रत्येक दिन योग एवं अन्य गतिविधियों से बच्चों पर सकरात्मक प्रभाव पड़ता है। समर कैम्प की अवधि में बच्चे कुछ सीख कर अपने घर पर भी अभ्यास कर सकते है।

    जिला समन्वयक प्रशिक्षण द्वारा बच्चों को सीखी गई गतिविधियों को अपनाने एवं योग को प्रतिदिन करने से निरोग रहने से अवगत कराते हुए बच्चों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित कर समर कैम्प का समापन किया गया। समरकैम्प में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ- साथ गिटार, प्यानो, कैसियों आदि पर भी अभ्यास किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अलावा खण्ड शिक्षा अधिकारी, पंकज कुमार चिमनानी (जिला समन्वयक प्रशिक्षण), उच्च प्रा०वि० सिविल लाईन का स्टॉफ एवं अभिभावकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    यह भी पढ़ें:– महिला से साढ़े चार लाख की ठगी का आरोपी काबू