हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home देश Indian Railwa...

    Indian Railways: साबरमती-हरिद्वार के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, राजस्थान, हरियाणा, यूपी इन स्टेशनों पर रूकेगी, जानें टाइमिंग

    Indian Railways
    Indian Railways: साबरमती-हरिद्वार के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, राजस्थान, हरियाणा, यूपी इन स्टेशनों पर रूकेगी, जानें टाइमिंग

    Indian Railways: अहमदाबाद (एजेंसी)। साबरमती और हरिद्वार के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती और हरिद्वार के बीच समर स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया है। जिसका विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल (कुल 10 फेरे): ट्रेन संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल 31 मई व 3,7,10, और 14 जून (शुक्रवार और सोमवार) को साबरमती से 1845 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 1900 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

    Dwarka Expresswa: द्वारका एक्सप्रेसवे पर दुकान-घर वालों की हुए मौज, हरियाणा सरकार ने दी ये मंजूरी…..

    इसी तरह ट्रेन संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल 01,04,08,11 और 15 जून (शनिवार और मंगलवार) को हरिद्वार से 2145 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 2230 बजे साबरमती पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुड़गाँव, दिल्ली केंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर एवं रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल श्रेणी के कोच रहेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here