हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी क्षेत्र में अ...

    क्षेत्र में अधिकारियों के रहने से जनता की समस्या कम होगी: सुनीता दयाल 

    Ghaziabad News
    महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की।

    महापौर सुनीता दयाल ने अफसरों के साथ बैठक कर क्षेत्र में निरीक्षण करने के  निर्देश दिए

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। महापौर सुनीता दयाल (Sunita Dayal) ने नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमे शहर से जुड़ी समस्याओं से अवगत करा कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। महापौर ने समस्त अधिकारियों के निर्देशित किया कि आप अधिकारी ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में भी निरीक्षण करें। जिससे क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण होगा। साथ ही नगर निगम में संचालित फार्म भी ठीक से कार्य करेंगी। मेरे द्वारा लगातार क्षेत्र में निरीक्षण किया जा रहा है, बहुत स्थानों पर खामियाजा मिल रही है। Ghaziabad News

    लेकिन अगर सभी लोग निरीक्षण की प्रक्रिया जारी रखेंगे तो खामिया बहुत जल्द खत्म हो सकती है। इसलिए रोजाना क्षेत्र में रहने का नियम बना लें। जिससे क्षेत्र की समस्याओं समय रहते ही निस्तारण किया जा सकें। प्रतिदिन निरीक्षण से खुद ही समस्याओं का पता लगाकर उसका निस्तारण करने में आसानी रहेगी और निगम में आने वाली शिकायतों में भी कमी आएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार, अधिशासी अभियंता जलकल आरके यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए 9 जुलाई को होगा मतदान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here