नैनीताल (एजेंसी)। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के दो अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। कॉलेजियम की ओर से केन्द्र सरकार को मंगलवार (17 अक्टूबर को) सिफारिश भेजी गयी। जिन अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गयी है, उनके नाम अधिवक्ता सिद्धार्थ साह और अधिवक्ता आलोक मेहरा है। दोनों अधिवक्ता नैनीताल के निवासी हैं और उच्च न्यायालय में लंबे समय से वकालत कर रहे हैं। अधिवक्ता साह के पिता महेश लाल साह अधिवक्ता है। साथ ही मेहरा के पिता भी अधिवक्ता रहे हैं। शीर्ष अदालत के कॉलेजियम में मुख्य न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना शामिल हैं। उच्चतम न्यायालय के इस कदम से उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है।
ताजा खबर
Insaniyat Campaign: मानसिक रूप से विक्षिप्त इस युवक को संगरिया में मिला नया जीवन
शाह सतनाम जी ग्रीन एस व...
रुपाणा की सरोज की शानदार उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
पास की यूजीसी नेट परीक्षा...
सचखंडवासी जरनैल कौर इन्सां को मानवता भलाई का ये काम करके दी श्रद्धांजलि
Paid Tributed: डबवाली (सच...
Gurugram News: हर किसी को नौरंगपुर गांव की इस बेटी पर नाज है! भारत के विदेश मंत्रालय में बनीं अधिकारी
दीपा ने सेल्फ स्टडी करके ...
सचखंडवासी चिरंजीलाल इन्सां को जरूरतमंद परिवारों की मदद कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
डबवाली ब्लॉक कमेटी ने पार...















