हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home रंगमंच हवा सिंह का क...

    हवा सिंह का किरदार निभायेंगे सूरज पंचोली

    Hawa-Singh
    Hawa-Singh

    Suraj ने हीरो फिल्म के साथ रखा था बॉलीवुड़ में कदम | Hawa Singh

    मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली (Suraj Pancholi) सिल्वर स्क्रीन पर बॉक्सर हवा सिंह (Hawa Singh) का किरदार निभाते नजर आएंगे। आदित्य पंचोली के बेटे सूरज ने वर्ष 2015 में फिल्म हीरो से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के साथ ही सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने भी अपने बॉलीवुड पारी की शुरूआत की। सूरज अपनी नई बायोपिक को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का नाम हवा सिंह है और सलमान खान भी इस फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। सलमान ने सूरज स्टारर फिल्म हवा सिंह का फर्स्ट पोस्टर लुक शेयर किया है। इस तस्वीर में सूरज पहलवान के अंदाज में दूध पीते हुए देखे जा सकते हैं। सलमान ने इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था- हवा से बातें करेगा सिंह… हवा सिंह बायोपिक।

    • गौरतलब है कि हवा सिंह ने वर्ष 1966 और 1970 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीते हैं।
    • वह हेवीवेट कैटेगिरी में लगातार 11 बार नेशनल चैंपियनशिप जीत चुके हैं।
    • सूरज इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।