हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश Free Treatmen...

    Free Treatment: कष्टकारी रोगों से स्थाई मुक्ति दिलाने को सर्जन्स कर रहे जटिल रोगों का नि:शुल्क उपचार

    Sri Ganganagar News
    Free Treatment: कष्टकारी रोगों से स्थाई मुक्ति दिलाने को सर्जन्स कर रहे जटिल रोगों का नि:शुल्क उपचार

    Free Treatment: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। आमजन को बवासीर, फिशर और भगंदर जैसे कष्टकारी रोगों से स्थाई मुक्ति दिलाने हेतु एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में ‘राजकीय 10 दिवसीय अर्श-भगंदर क्षार सूत्र शिविर’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। शिविर 6 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजों को परामर्श एवं चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। शिविर में विख्यात आयुर्वेद शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. पंकज पोटलिया एवं डॉ. हरवीर सिंह सांगवा की टीम अपनी सेवाएं दे रही है। Sri Ganganagar News

    इन विशेषज्ञ सर्जन्स द्वारा आयुर्वेद की विश्व-प्रसिद्ध क्षार सूत्र तकनीक के माध्यम से जटिल रोगों का ऑपरेशन किया जा रहा है। विशेषज्ञों ने बताया कि यह विधि न केवल सुरक्षित है, बल्कि आधुनिक सर्जरी के मुकाबले इसमें बीमारी के दोबारा होने का खतरा न्यूनतम रहता है। डॉ. पंकज पोटलिया और डॉ. हरवीर सिंह सांगवा ने बताया कि ह्यबवासीर, फिशर और विशेषकर भगंदर के इलाज में ह्यक्षार सूत्रह्य औषधि युक्त एक विशेष धागा होता है जो धीरे-धीरे रोगग्रस्त ऊतकों को काटकर बाहर निकालता है और घाव को जड़ से भरता है। इसमें बड़े टांके लगाने की जरूरत नहीं होती और मरीज की नियंत्रण शक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुँचता है।

    डॉक्टरों की टीम ने मरीजों से विशेष आग्रह किया है कि वे सफल रिकवरी के लिए ऑपरेशन के बाद घर जाने की जल्दबाजी न करें। इसी को ध्यान में रखते हुए शिविर में निम्नलिखित सुविधाएं पूर्णत: नि:शुल्क हैं। ऑपरेशन के बाद मरीजों को विशेषज्ञों की 24 घंटे निगरानी में भर्ती रखा जा रहा है। भर्ती मरीजों के लिए रहने की उत्तम व्यवस्था और उनके स्वास्थ्य के अनुकूल सात्विक भोजन व नाश्ता सरकार द्वारा पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है। शिविर में जांच, आॅपरेशन और बाद की सभी औषधियां सरकारी स्तर पर मुफ्त उपलब्ध हैं। Sri Ganganagar News