हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सुरजेवाला ने ...

    सुरजेवाला ने डिप्टी सीएम दुष्यंत से पूछा-पद प्यारा या किसान

    Surjewala asked Deputy CM Dushyant - post cute or farmer
    चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। संसद में कृषि अध्यादेश के पारित हो जाने के बाद शिरोमणि अकाली दल की नेता व केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा इस्तीफा दे दिए जाने के बाद हरियाणा में भाजपा की सहयोगी जजपा पर भी दबाव बढ़ गया है। किसानों की राजनीति से जुड़ी पार्टी जजपा का अगला फैसला क्या होगा, यह देखने लायक होगा। क्योंकि कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि दुष्यंत, हरसिमरत के इस्तीफे के नाटक को ही दोहरा कर छोटे सीएम के पद से इस्तीफा दे देते। पद प्यारा है, किसान प्यारे क्यों नहीं? कुछ तो राज है, किसान माफ नहीं करेंगे। जजपा सरकार की पिछलग्गू बन किसान की खेती-रोटी छिनने के जुर्म की भागीदार है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।