हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home देश सुशांत केस : ...

    सुशांत केस : नई फॉरेंसिक टीम गठित करने की सीबीआई से मांग

    Sushant case demand from CBI to set up new forensic team
    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में भले ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों की टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन मृतक के पिता के वकील विकास सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पत्र लिखकर नयी फॉरेंसिक टीम गठित करने की मांग की है। वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने सीबीआई निदेशक को बुधवार को लिखे पत्र में फॉरेंसिक जांच टीम पर कई सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले को सीबीआई की ओर से गठित किसी अन्य फॉरेंसिक टीम के पास भेजा जाये। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के बारे में मीडिया में खबरें पढ़ रहे हैं। जांच टीम का हिस्सा रहे कुछ डॉक्टर भी टीवी पर बयान दे रहे हैं। हालांकि, बार-बार प्रयास के बाजवूद उन्हें रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी गई है। यदि लीक रिपोर्ट सही है तो यह अपर्याप्त सबूतों से पक्षपाती निष्कर्ष निकालने वाला है। वकील ने कूपर अस्पताल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की खामियां गिनाते हुए कहा कि, हाल ही में डॉ. सुधीर गुप्ता ने कुछ मीडिया हाउसेज को रिपोर्ट लीक करते हुए कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या है। यह लोगों के मन में सवाल उठाने और दोषियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश है। सिंह ने डॉ. सुधीर गुप्ता के काम को अनैतिक और गैर-पेशेवर बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामलों को सीबीआई की ओर से गठित किसी और फॉरेंसिक टीम को रेफर किया जाए, ताकि कूपर अस्पताल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की सही और उचित जांच हो सके।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।