हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गांव सांगा मे...

    गांव सांगा में मिला कोरोना का संदिग्ध

    Coronavirus Patients

    सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे, 24 घंटे में आएगी रिपोर्ट : डॉ. राजेश

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना का कहर पूरी दुनिया में जारी है। भिवानी में अभी तक एक भी पॉजिटीव केस ना मिलने पर बहुत बड़ी राहत मिली हुई थी। लेकिन शनिवार को अचानल एक टैक्सी ड्राईवर में कोरोना के लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया। यहां तक कि एक निजी अस्पताल ने तो उसे भर्ती करने तक से मना कर दिया। फिलहाल इसे दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट 24 घंटे बाद आएगी। बताया जाता है कि गांव सांगा निवासी 32 वर्षीय हरिओम टैक्सी चलाने का काम करता है। शनिवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने के चलते चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    टैक्सी ड्राइवर को नागरिक अस्पताल से निजी अस्पताल कदम में करवाया भर्ती

    यहां से स्वास्थ्य विभाग की कोविड-19 टीम ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आस्था निजी अस्पताल पहुंचाया, पर यहां उसे भर्ती करने से मना कर दिया गया। इसके बाद हरिओम को नया बस अड्डा स्थित कदम निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भिवानी जिला में अभी तक कोरोना का कोई पॉजिटीव केस समाने नहीं आया था। स्वास्थ्य विभाग के साथ आमजन राहत की सांस ले रहा था, पर इस संदिग्ध के आने से हड़कंप मच गया। कोरोना (कोविड-19) के जिला कोर्डिनेटर डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि टैक्सी चालक हरिओम को अचानक तेज बुखार, खांसी व सांस लेने में परेशानी थी, जो कोरोना के लक्षण भी हैं।

    उन्होंने बताया कि इनकी रिपोर्ट 24 घंटे में आएगी। वहीं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने जिला के सभी निजी अस्पतालों में 25 फीसदी बैड कोरोना के लिए आरक्षित किए हुए हैं। ऐसे में आस्था अस्पताल द्वारा इस संदिग्ध को भर्ती ना करने पर उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निश्चित तौर पर संदिग्ध मरीज के बाद हड़कंप मचना लाजमी है। अब बड़ा सवाल ये है कि ये टैक्सी चालक पॉजिटीव मिला तो परेशानी बढ़ा सकता है। क्योंकि ये कई दिनों से ना केवल अपने परिवार के साथ बल्कि बताया जा रहा है कि ये कई दिनों से अपने कई रिश्तेदारों से भी मिलकर आया था। ऐसे में इसके पॉजिटीव होने पर संकट बढ़ सकता है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।