हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में डेरा के सेवादारों ने 7 घंटे तक छबील लगा हजारों लोगों का गला किया तर

    Gurugram News
    Gurugram News : गुरुग्राम में डेरा के सेवादारों ने 7 घंटे तक छबील लगा हजारों लोगों का गला किया तर

    सुबह 9 बजे शुरुआत करके दोपहर बाद 3 बजे हुआ छबील का समापन

    • सेवादार लगातार सेवा में जुटे रहे, राहगिरों ने की तारीफ | Gurugram News
    • ग्रीन एस. वेलफेयर फोर्स विंग की ड्रेस में सेवादारों से लोग हुआ प्रभावित

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: गर्मी के मौसम में चारों तरफ मचे त्राहिमाम के चलते शनिवार को डेरा सच्चा सौदा ग्रीन एस. वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने यहां न्यू रेलवे रोड पर मीठे पानी की छबील लगाई। भीम नगर के सामने मुख्य सडक़ पर इस छबील पर हजारों राहगिरों, वाहन चालकों, बस व ऑटो में यात्रियों ने मीठा पानी पीकर गला तर किया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस. वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने छबील पर मीठा पानी पिलाने की शुरुआत से पूर्व सभी सेवादारों ने पूज्य गुरूजी संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के चरणों में विनती अरदास लगाई। इसके बाद दो मिनट का नाम सिमरन करके सुबह 9 बजे से यहां मीठे पानी की छबील शुरू कर दी गई। Gurugram News

    देखते ही देखते सेंकड़ों लोग वहां पानी पीने के लिए जुट गए। सेवादारों ने पैदल चलने वाले लोगों के अलावा वहां से गुजर रही बसों, ऑटो, ई-रिक्शा आदि में बैठे यात्रियों को मीठा पानी पिलाया। आगे से आगे मीठा पानी तैयार करने के लिए सेवादार लगातार जुटे रहे। पांच घंटे तक यहां लोगों को पानी पिलाया गया। सेवादार विनोद इंसा, पुनीत इंसा, मदन इंसा, इंद्र मेहरा इंसा, नरेंद्र गांधी, उमेश इंसा, राज इंसा, लेखराज इंसा, कृष्ण इंसा, सुशांत इंसा, राजकुमार इंसा, संदीप इंसा, मुकेश इंसा, बाबू राम इंसा, सतीश इंसा, गौरव इंसा, रविंद्र इंसा, देव कुमार इंसा, भीम सेन इंसा, सौरव इंसा, आशीष इंसा व जवाहर इंसा आदि सेवादारों ने राहगिरों को मीठा पानी पिलाया। Gurugram News

    उन्होंने कहा कि पूज्य गुरूजी संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा की शिक्षाओं पर चलते हुए सेवादार सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। मीठे पानी की छबील के साथ-साथ अन्य सेवा कार्यों को भी लगातार किया जा रहा है। भीषण गर्मी के इस समय में पीने के पानी के लिए लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। पूज्य गुरूजी ने शिक्षा दी है कि हमें समाज में रहते हुए इंसानियत की सेवा को सर्वोपरि मानना है। उनकी शिक्षा से ही यह सेवा का कार्य किया है। भविष्य में भी ऐसे ही मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों की सेवा की जाएगी। Gurugram News

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here