हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश Symptoms of H...

    Symptoms of High Blood Sugar: ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीर के ये 8 अंग करते हैं इशारा, जानें क्या है शुगर

    Symptoms of High Blood Sugar
    Symptoms of High Blood Sugar: ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीर के ये 8 अंग करते हैं इशारा, जानें क्या है शुगर

    Symptoms of High Blood Sugar In Hindi: डायबिटीज आजकल दुनिया में एक आम बीमारी बन चुकी है। डायबिटीज आज के समय में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली क्रोनिक बीमारी बन चुकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले के समय की तुलना में आजकल लोगों का युवाओं का लाइफस्टाइल ज्यादा खराब होता जा रहा है और इस कारण से डायबीटिज के साथ लोगों को कभी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

    WHO के अनुसार डायबिटीज की समस्या दुनिया की गंभीर समस्याओं में शामिल है व रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में ब्लड शुगर के मरीज सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। इसे साइलेंट किलर का भी नाम दिया गया है। जब ये बीमारी बढ़ती है तब इसका पता चलता है। लेकिन जब शरीर में ब्लड शुगर असंतुलित होता है तो इसके कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं। आइयें जानते हैं उन लक्षणा के बारे में…

    Liver Disease Symptoms: शरीर में ये संकेत दिखाई देें तो समझ जाइए लीवर हो रहा है डैमेज, तुरंत कराए जांच

    डायबिटीज के लक्षण

    ज्यादा भूख लगना: डायबिटीज के मरीजों को बार-बार भूख लगती है और वे भूख मिटाने के लिए बार-बार कुछ ना कुछ खाते रहते हैं, अगर आप भी ऐसी स्थिति से परेशान हैं या आपके भी सामने ऐसी परेशानी आ रही है तो आप देना करते हुए तुरंत अपना हेल्थ चेकअप कराएं।

    प्यास न बुझना/बार बार प्यास लगना: अगर आपका गला बार-बार बहुत सूखता है और पानी पीने के बावजूद भी आप की प्यास नहीं बुझती, ऐसी स्थिति में आपको शुगर की जांच करानी चाहिए।

    बार बार पेशाब आना: रात के वक्त अगर आप 4 से 5 वार पेशाब करने उठते हैं तो यह निश्चित ही शुगर की शुरुआत है। अगर आपके सामने ऐसी समस्या आती है तो आप तुरंत शुगर चेक करा ले क्योंकि ये डायबिटीज का बड़ा लक्षण है।

    अचानक वजन कम होना या बढ़ना: अगर आपका वजन अचानक तेजी से बढ़ रहा है या घट रहा है तो यह डायबिटीज का लक्षण है। मतलब वजन का बढ़ना और घटना दोनों ही डायबिटीज के लक्षण है अगर ऐसा होता है तो आपको वक्त रहते सतर्क रहने की जरूरत है।

    ज्यादा थकान होना: अगर आप पहले बिना थके 10 से 12 घंटे तक काम कर लेते थे और आपको कोई थकावट भी महसूस नहीं होती थी, लेकिन अब अगर आप 8 घंटे काम करते हैं और आपको काफी थकावट महसूस होने लगती है, तो आपको डायबिटीज की जांच करा लेनी चाहिए।

    हाथ-पैर में दिक्कत होना: जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हाई होता है, उनके हाथ-पैर बहुत जल्दी सुन्न हो जाते हैं.

    अधिक भूख लगना: प्यास के साथ ही बार-बार भूख लगना और थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ भी मीठा खाने की इच्छा होना भी ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने की निशानी हो सकता है.

    मुंह सूखना: हर समय मुंह सूखना और गले के साथ ही होठों में भी ड्राइनेस आना ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का इंडिकेशन हो सकता है।

    नोट: लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने नजदीकी डाक्टर से संपर्क करें।

    Healthy Tips: खाना खाने से पहले और बाद में कब पीना चाहिए पानी, जानिये …

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here