हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home कृषि एपीडा ने किए ...

    एपीडा ने किए कृषि निर्यात बढ़ाने के उपाय

    New Agricultural Laws

    नयी दिल्ली। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने कोरोना महामारी के दौरान कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए यूरोप, पूर्वी एशिया और पूर्व के अन्य देशों से लगातार विचार विमर्श किया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत एपीडा ने अप्रैल से अक्टूबर 2020 तक अपने सभी उत्पादों के प्रचार के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) , दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, कुवैत और ईरान जैसे संभावित आयातक देशों के साथ कई वर्चुअल क्रेता-विक्रेताओं की बैठकें आयोजित कीं।

    इसके अतिरिक्त सिंगापुर, रूस, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड, स्वीडन और लातविया जैसे देशों के साथ विशिष्ट उत्पादों से जुड़ी वर्चुअल नेटवर्किंग बैठकें भी आयोजित की गईं। इन उत्पादों में ताज़ा फल और सब्ज़ियां शामिल थे। कनाडा के साथ ऑर्गेनिक उत्पादों, जबकि अमेरिका और यूएई के साथ जीआई उत्पादों को लेकर बैठकें हुईं। मंत्रालय के अनुसार इन वर्चुअल बैठकों ने भारत के आयातकों और निर्यातकों को बासमती चावल, गैर-बासमती चावल, अंगूर, आम, केला, अनार, ताज़ा सब्ज़ियां और ऑर्गेनिक उत्पादों आदि के निर्यात में भारतीय क्षमता से अवगत कराने के लिए बातचीत का मंच प्रदान किया। इस तरह के आयोजन निर्यात को सुगम बनाने के संदर्भ में भारतीय कृषि उत्पादों में आयातकों के विश्वास को और अधिक बढ़ाएंगे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।