हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दो दोस्त जा र...

    दो दोस्त जा रहे थे ससुराल पहुंच गए श्मशान, जानें, कैसे

    Abohar News
    सांकेतिक फोटो

    बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यज)। हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। पीपली टोल प्लाजा के पास एक ट्राला से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मरने वाले दोनों युवक 26 वर्षीय मोहित और 18 वर्षीय दीपक सोनीपत जिले के गांव सिसाना के रहने वाले हैं। मोहित बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल गुरुग्राम जा रहा था। बाइक पर पीछे दीपक बैठा था। पीछे गाड़ी में मोहित का भाई व अन्य परिजन आ रहे थे। दोनों बाइक सवार जब पीपली टोल से आगे बहादुरगढ़ की तरफ बढ़े तो सड़क किनारे खड़े एक ट्राला से मोहित की बाइक टकरा गई। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोट आईं। पीछे आ रहे परिजनों ने दोनों को संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मोहित के भाई ओमवीर के बयान पर पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बयान में कहा गया है कि ट्राला बेतरतीब ढंग से खड़ा था। अंधेरा होने के चलते बाइक टकरा गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here