हमसे जुड़े

Follow us

18 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पुरानी पेंशन ...

    पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा

    London News
    सांकेतिक फोटो

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को चंडीगढ़ सीमा पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज की निंदा की है। फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि 14 मार्च को पुरानी पेंशन बहाली आदि अन्य मांगों को लेकर सांसद और देश भर में जिला मुख्यालयों पर होने वाले प्रदर्शनों में लाठी चार्ज की जिम्मेदार हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें:– न्यूजीलैंड में गेब्रियल चक्रवात में 11 लोगों की मौत

    उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली का वादा करने वाली सरकार में साझीदार जजपा की चुप्पी पर भी हैरानी व्यक्त की और जजपा से लाठीचार्ज की घटना पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली देश के करोड़ों कर्मचारियों का अधिकार है और इसे कर्मचारी लड़कर हासिल करेंगे। ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने राज्य के तमाम कर्मचारी संगठनों से व्यापक एकता बनाकर सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ और पुरानी पेंशन बहाली, ठेका कर्मियों की रेगुलराइजेशन, सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने, खाली पड़े लाखों पदों को भर बेरोजगारों को रोजगार देने, 18 महीने के बकाया डीए के भुगतान, एक्स ग्रेसिया रोजगार स्कीम में लगाई गई शर्तों को हटाकर मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने, ट्रेड यूनियन एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए निर्णायक आंदोलन का निर्माण करने का आग्रह किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here