हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कांग्रेस अध्य...

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बड़ी कार्रवाई

    Rahul Gandhi
    • कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति भंग

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस ने अपनी कर्नाटक प्रदेश समिति भंग कर दी है। कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को बताया कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गयी है हालांकि प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे। लोकसभा के हाल में हुए चुनावों में कर्नाटक में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

    इस हार के चलते प्रदेश नेताओं में कुछ मतभेद भी उभर कर सामने आए थे। पार्टी विधायक रोशन बेग ने हार के लिए प्रदेश नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया था और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया तथा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी टिप्पणियां की थी। उन्होेंने वेणुगोपाल की भी तीखी आलोचना की थी। पार्टी ने बेग को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में मंगलवार रात निलंबित कर दिया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।