हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश कांग्रेस के प...

    कांग्रेस के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं गौर

    Babulal Gaur

    भोपाल (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर (Babulal Gaur) ने वीरवार को कहा कि कांग्रेस की ओर से उन्हें भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिला है और वे इस पर विचार कर रहे हैं। गौर ने वीरवार को दूरभाष पर यूनीवार्ता से कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 18 दिसंबर को उनके निवास पर मिलने आए थे। उस दौरान सिंह ने उनके समक्ष एक प्रस्ताव रखते हुए कहा कि वे (गौर) भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

    वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि तब उन्होंने सिंह से कहा कि वे दस बार के विधायक रह चुके हैं। राज्य में मुख्यमंत्री और मंत्री पद का दायित्व भी संभाल चुके हैं। अब उनकी कोई अभिलाषा नहीं है। इसके बाद सिंह चले गए थे। गौर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि लेकिन वे अभी भी सिंह के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या इस प्रस्ताव के बारे में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को बताया, गौर ने कहा कि उन्होंने किसी को भी इस बारे में नहीं बताया। मीडिया वालों ने भी, न जाने कहां से मालूम कर लिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।