हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सुविधा: दक्षि...

    सुविधा: दक्षिण भारत से जुड़ा हिसार

    Convenience, Hisar,  South India

    सांसद ने किया द्विसाप्ताहिक नई ट्रेन का उद्घाटन

    सादुलपुर (ओमप्रकाश, सच कहूँ न्यूज)। चूरू लोकसभा क्षेत्र युवा सांसद राहुल कस्वां के नेतृत्व में कस्बा सादुलपुर में पहली बार पहुंची हिसार सिकन्दराबाद (हैदराबाद) द्विसाप्ताहिक नई ट्रेन का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद कस्वा ने उक्त टेन का उद्धघाटन कर हरी झंडी दिखाकर सिकंदराबाद के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शहर वासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने सांसद कस्वां व डीआरएम का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर हार्दिक किया गया। जैसे ही हिसार सेचलकर सिकन्दराबाद को जाने वाली उक्त टेÑन सादुलपुर जंक्शन पर पहुंची तो ढ़ोल-ताशों के साथ ट्रेन का जोरदार स्वागत किया गया।

    विकास पुरूष के नाम से जाने जाने वाले नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश बैरासरिया ने बताया कि यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और शुक्रवार को हिसार से सादुलपुर, बीकानेर होते हुए सिकन्दराबाद तक चलेगी। बैरासरिया ने कहा कि अभी तक यह ट्रेन बीकानेर से सिकंदराबाद के मध्य ही चलती थी मगर अब इस टेन को संंसद राहूल कस्वा के प्रयासों से हिसार तक विस्तारित कर दिया गया हैं। इस मौके पर समाज कल्याण बोर्ड़ की अध्यक्षा कमला कस्वां, पार्षद रामसिंह प्रजापत, डीपी वर्मा, मनोनित पार्षद प्रदीप अत्री, अजय नेहरू, पार्षद भूरेखां, लतीफ झाड़ीवाला, पार्षद ज्ञानप्रकाश सैनी, अशोक चांवरिया, सलाऊद्दीन लुहार, सुरेश बैकरी, सहित पालिका पार्षदगण व भाजपा कार्यकर्ता सहित भारी संख्या लोग उपस्थित रहे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।