हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home कारोबार Petrol Diesel...

    Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट्स

    Petrol Diesel Price:
    Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट्स

    Petrol Diesel Price: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कापोर्रेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर साप्तहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.52 प्रतिशत की गिरावट लेकर 83.44 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत उतरकर 86.86 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

    देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

    महानगर……………….पेट्रोल…………..डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

    दिल्ली ……………….94.72………………87.62

    मुंबई …………………104.21…………….92.15

    चेन्नई………………….100.75…………….92.34

    कोलकाता…………..103.94…………….90.76

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here