बगदाद (एजेंसी)। इराक की सेना ने उत्तरी इराक के पहाड़ी इलाके में इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 25 ठिकानों को नष्ट कर दिया है। सेना ने यह जानकारी दी। इराकी संयुक्त अभियान कमान से संबद्ध मीडिया आउटलेट सिक्योरिटी मीडिया सेल के एक बयान के अनुसार इराक की आतंकवाद निरोधी सेवा के बलों ने नीनवे की प्रांतीय राजधानी मोसुल से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में मखमौर क्षेत्र में एक अभियान चलाया और आईएस के 18 ठिकानों और सात सुरंगों को नष्ट कर दिया। बयान में कहा गया है कि बलों को मानव अवशेष, साथ ही विस्फोटक उपकरण, गोला-बारूद, दो ड्रोन, एक मोटरसाइकिल और अन्य रसद सामग्री भी मिली है। हालांकि मानव अवशेषों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि इराक ने 2017 में आईएस पर जीत की घोषणा की थी लेकिन समूह के बचे हुए लोग शहरी इलाकों, रेगिस्तानों और दूरदराज के इलाकों में सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ हमले जारी रखे हुए हैं।
ताजा खबर
कुदरती कहर: संगरूर में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल तबाह
फसलों की कटाई से पहले किस...
विधायक राय ने सड़क परियोजना का रखा नींव पत्थर, 4.44 करोड़ की राशि होगी खर्च
फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनि...
कोतवाली पुलिस ने तस्करी के धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
कैराना में श्रम प्रवर्तन अधिकारी का भ्रमण, फिर भी खुली रही दुकानें
कस्बे के कुछ व्यापारी निज...
Aam Aadmi Party: शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता: कुलदीप धालीवाल
बाजवा ने ऊधम सिंह और ठीकर...
सेंट आरसी स्कूल में सीनियर वर्ग के मेधावियों को किया गया सम्मानित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
झोपड़ी में आग लगने के प्रकरण ने पकड़ा तूल, पंचायत में कार्यवाही की मांग
एक दिन पूर्व गांव झाड़खेड़ी...















