हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More

    LoC पर भारतीय सेना का पाकिस्‍तान को मुंहतोड़ जवाब, चौकियां तबाह

    Jammu & Kashmir

    नई दिल्ली(एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही पाकिस्तान की सेना को भारतीय सेना ने अाज मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना ने अाज LOC पर हमला कर पाकिस्‍तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया। सेना के जवानों ने एलओसी पर पाकिस्तान की उस चौकी को निशाना बनाया, जो लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय सेना पर फायरिंग कर रही थी।जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकियों के लॉन्चिंग पैड को भी निशाना बनाया है। ये लॉन्चिंग पैड हजीरा और रावलकोट सेक्टर में मौजूद हैं। भारत के हमले में आतंकियों के कई लॉन्चिंग पैड तबाह हो गए हैं।

    गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सेना के अधिकारी लगातार पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की बात कह रहे थे। गत शुक्रवार को ही सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा था कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए, वरना भारतीय सेना के पास सारे विकल्प खुले हुए हैं। पाक की हर नापाक कोशिश का भारतीय सेना माकूल जवाब देगी।

    28 सितंबर, 2016 को हुई थी पहली सर्जिकल स्ट्राइक

    पाकिस्तानी आतंकियों ने 18 सितंबर, 2016 को कश्मीर के उड़ी में सैन्य शिविर पर हमला कर करीब 20 सैनिकों को शहीद कर दिया था। उसके बाद 28 सितंबर की रात को भारतीय सेना ने नौशहरा के कलाल सेक्टर के सामने भिंबर सेक्टर व मेंढर के तत्तापानी सेक्टर के सामने सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके साथ ही कई आतंकी कैंपों को नष्ट कर दिया था।

    सितंबर, 2018 में हुई दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक

    इससे पहले भारत की ओर से सितंबर में पाक के ठिकानों पर हमला किया गया था। भारत की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक की तर्ज पर ये दूसरी बड़ी कार्रवाई थी। इस दौरान एक घंटे से भी कम समय में पाकिस्तानी सेना के कई बंकर तबाह करने और लगभग 15 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर करने के बाद भारतीय जांबाज सुरक्षित अपने क्षेत्र में लौट आए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

    Jammu & Kashmir