हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब प्रेमी गुरदेव...

    प्रेमी गुरदेव इन्सां हत्या मामले के आरोपी आतंकी गिरफ्तार

    Gurdev Insan, Murdered Accused, Punjab Police, Crime

    कोर्ट ने 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

    फिरोजपुर (सतपाल थिन्द)। पंजाब पुलिस ने प्रेमी गुरदेव सिंह इन्सां निवासी जवाहर सिंह वाला के हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने आरोपी दो आतंकियों को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत ने दोनों को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

    दुकान पर ही गोलियां दाग कर हत्या

    जानकारी देते हुए थाना मल्लांवाला के मुख्य अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गाँव कोहाला व अवतार सिंह उर्फ पम्मा निवासी गाँव कोहाला को अदालत में पेश कर 6 दिनों के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है। दोनों मुलजिमों से पूछताछ जारी है। जांच में कई अहम् खुलासे होने की उम्मीद है।

    गौरतलब है कि बीते साल दो अज्ञात व्यक्तियों ने डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु गुरदेव सिंह (31) निवासी गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला, जिला फरीदकोट की उसकी दुकान पर ही गोलियां दाग कर हत्या कर दी थी। गंभीर घायल गुरदेव सिंह ने 17 जून को दम तोड़ दिया था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।