हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

    Petrol Diesel Price

    नयी दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने दो दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के बाद बुधवार को दोनों ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते दो दिन से घरेलू बाजार पर भी इसका असर था। देश के चार बड़े महानगरों में मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 17 पैसे और डीजल के दाम में 22-24 पैसे तक कमी की गई थी। दिल्ली में आज पेट्रोल 81.55 रुपये और डीजल 72.56 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

    वाणिज्यिक नगरी मुंबई में भी पेट्रोल 88.21 रुपये और डीजल 79.05 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। कोलकाता में आज पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमशः 83.06 और डीजल 76.06 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव हुआ। पेट्रोल 84.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 77.91 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।