हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डेरा श्रद्धाल...

    डेरा श्रद्धालुओं के घर से बेअदबी वाला कुछ भी नहीं हुआ बरामद : डीआईजीं

    object, Recovered, House, Dera Followers, DIG

    रोमाना में एक अन्य डेरा श्रद्धालु के घर की तलाशी

    कोटकपूरा (सच कहूँ न्यूज)। कोटकपूरा व गांव डग्गो रोमाना के डेरा श्रद्धालुआें के घर से कोई भी वस्तु ऐसी नहीं मिली जिसका संबंध बरगाड़ी कांड में घटी श्री गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी की घटना के साथ हो। उपरोक्त जानकारी पंजाब पुलिस के डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते दी।

    खटड़ा ने कहा कि यह बिल्कुल झूठ है कि पुलिस को डेरा श्रद्धालुओं के घर से श्री गुरु ग्रंथ साहब का कोई अंग मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कोटकपूरा में डेरा श्रद्धालु महेन्द्र पाल बिट्टू व जिला फरीदकोट के गांव डग्गो रोमाना में एक अन्य डेरा श्रद्धालु के घर की तलाशी ली गई, परंतु पुलिस को कोई भी ऐसी वस्तु नहीं मिली जिसका संबंध श्री गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी के साथ जुड़ा हो। खटड़ा ने कहा कि वह खुद डग्गो रोमाना में डेरा श्रद्धालु के घर गए थे परंतु वहां से कुछ भी नहीं मिला।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।