हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ आॅयल मिल बलास...

    आॅयल मिल बलास्ट। रविवार को एक और मजदूर ने तोड़ा दम

    Oil Mill Blast, Worker, Died, Haryana

    मिल मालिक की गिरफ्तारी के लिए अड़े परिजन

    • मृतक मजदूर का शव लेने से किया इंकार
    • पुलिस पर पीड़ितों के ब्यान न लेने का लगाया आरोप
    • आठ मजदूर अभी भी अस्पतालों में हैं उपचाराधीन
    • दो की हालत बनी है गंभीर

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। उकलाना स्थित एक आॅयल मिल की तेल की टंकी में विस्फोट के चलते गंभीर रूप से झुलसे 15 मजदूरोंं में से अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि दो मरीज और अति गंभीर अवस्था में शहर के निजी अस्पतालों में दाखिल हैं। मिल में हुए हादसे में मारा गया सातवां मजदूर गांव दनौदा का रहने वाला 26 वर्षीय रामदिया है।पता चलते ही ग्रामीण सिविल अस्पताल में एकत्र होने लगे और पुलिस की कार्यवाही पर अपना अंसतोष व्यक्त किया। मृतक के चचेरे भाई कुलदीप का आरोप है कि पुलिस इस गंभीर दुर्घटना में अभी तक मिल स्वामी के खिलाफ केस दर्ज नहीं कर पाई है, बल्कि केवल मिल के प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर आराम फरमा रही है।

    उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस इस मामले में मिल स्वामी आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं करेगी, वे रामदिया का शव नहीं लेंगे। इसके साथ ही मृतक के परिजनों के साथ प्रकरण में झुलसे अन्य मजदूरों के परिजनों ने आरोप लगाया कि मिल में मजदूरों से लगातार एक-एक दिन तक काम करवाते थे। उनका आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उन पीड़ितों के बयान नहीं लिये हैं, जोकि फिलहाल बोल पाने में सक्षम हैं। मृतक के परिजनों के रोष के बारे में जानकारी पता चलते ही पुलिस उप-अधीक्षक जयपाल सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों की मांग के अनुसार पीड़ित के परिजन के बयान के आधार पर मिल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी। वहीं डीएसपी ने आश्वस्त किया कि मामले की जांच अभी जारी है और जांच रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

    एक-दो दिन में आ सकती तकनीकी खामियों की रिपोर्ट

    विगत रविवार को उकलाना की एक आॅयल मिल में हुए टंकी विस्फोट में सरकार ने तकनीकी खामियों की जांच के आदेश दिए थे। इसके लिए बाकायदा जांच टीम मौके का मुआयना करके गई थी। अब यह रिपोर्ट आगामी एक-दो दिन में आ सकती है। पुलिस अधिकारी इस रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मजदूरों के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष मिल संचालन में पिछले करीबन 2 वर्षो से हो रही खामियों के बारे में जिक्र किया है और परिजनों ने यह भी चेतावनी दी है कि इस मामले में परिजनों को न्याय नहीं मिला तो लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे।