हमसे जुड़े

Follow us

17 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश किसान का रुपए...

    किसान का रुपए से भरा बैग लेकर एक आरोपी फरार, तलाश जारी

    Bhuna News
    सांकेतिक फोटो

    शिवपुरी (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एक किसान एक निजी बैंक से जैसे ही कर्ज की राशि लेकर बाहर निकला, वैसे ही उसका रुपयों से भरा बैग एक बाल चोर लेकर भाग गया तथा पास ही पहले से तैयार खड़े एक मोटर साइकिल सवार साथी के साथ भागने में सफल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलारस थाने में आकर ग्राम रिजोदा निवासी किसान अनंत सिंह रघुवंशी ने बताया कि वह अपने पुत्र जितेंद्र के साथ कोलारस आया था, जहां एक निजी बैंक से उन्होंने गोल्ड लोन लिया और कर्ज की राशि एक लाख 70 हजार रुपए बैग में लेकर निकले तथा पास की दुकान से ही कुछ सामान लेने लगे। बैग वहीं पर काउंटर पर रख दिया। इसी बीच तेजी से एक बालक आया और बैग उठाकर भाग गया। उसे जब तक पकड़ पाते वह पास ही खड़ी एक मोटर साइकिल पर सवार होकर भाग गया। इस मामले में कोलारस पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज इकट्ठे कर लिए गए हैं तथा शीघ्र ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here