हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सीएसपी संचालक...

    सीएसपी संचालक के कर्मचारी से एक लाख 15 हजार की लूट

    बांका (एजेंसी)। बिहार में बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में तिलवरिया गांव के निकट अपराधियों ने आज भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) के संचालक के कर्मचारी से एक लाख 15 हजार रूपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के (सीएसपी) संचालक सुनील चौधरी के दो कर्मचारी मनीष कुमार और आशुतोष आनद मोटरसाइकिल से मेड़ा गांव स्थित अपने गांव लौट रहे थे तभी तिलवरिया गांव के निकट पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उन्हें हथियार का भय दिखाकर रोक लिया और उनसे लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने ईट-पत्थर मारकर मनीष कुमार को घायल कर दिया और उसके पास से थैला में रखे एक लाख 15 हजार रूपये लूटकर फरार हो गये।

    • सूत्रों ने बताया कि घायल कर्मचारी को बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    • इस सिलसिले में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।