हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मंत्रियों, वि...

    मंत्रियों, विधायकों सहित हजारों लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष की चाची को दी श्रद्धांजलि

    Karnal News
    Karnal News: मंत्रियों, विधायकों सहित हजारों लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष की चाची को दी श्रद्धांजलि

    विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि नई पीढ़ी बुजुर्गों के जीवन से मेहनत, संयम व प्रेम भाव का सबक लेना चाहिये

    घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण की चाची स्वर्गीय श्रीमती गुरु बचनी देवी जी की मेरठ रोड स्थित अनमोल गार्डन में हुई श्रद्धांजलि सभा में मंत्रियों, विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने उन्हें नमन कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई विधायकों व पूर्व मंत्री तथा विधायकों ने उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। Karnal News

    विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने भावभीनी स्वर में अपनी चाची मां को नमन करते हुए सभी का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि चाची मां का जीवन प्यार, संयम, परिश्रम, मेहनत की अनुपम मिसाल है, चाची मां परिवार में सबसे बड़ी थीं। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन कभी परिश्रम व धैर्य का साथ नहीं छोड़ा, उन्होंने कभी अपने जीवन में उन्हें अशांत नहीं देखा, सदा शांत देखा। उनका जीवन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा है। पहले की पीढिय़ों में जो प्यार, संयम, परिश्रम, मेहनत, अपनापन था वह आज की पीढिय़ों में कम होता जा रहा है। नई पीढ़ी उनके जीवन से गहरा सबक ले सकती है। बता दें कि स्वर्गीय श्रीमती गुरु बचनी देवी जी का निधन 18 मई को हो गया था।

    उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला, लोक निर्माण एवं जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, विकास एवं पंचायत व खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, खेल मंत्री गौरव गौतम, अंबाला से सांसद वरूण चौधरी, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, होडल के विधायक हरिंदर सिंह, विधायक बलराम डांगी, विधायक पवन खरखौदा, फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, हथीन के विधायक मोहम्मद इजराइल, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, सुखवीर संधू सहित कई किसान नेताओं व कई विधायक व मंत्रियों ने घर पहुंचकर शोक जताया। Karnal News

    श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, असंध विधायक योगेंद्र राणा, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, सिरसा विधायक गोकुल सेतिया, विधायक मनमोहन भड़ाना, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक देवेंद्र हंस, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, भाजपा जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, हरियाणा शुगर फेड के पूर्व चेयरमेन चंद्र प्रकाश कथूरिया, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक रणधीर गोलन, पशुधन विकास बोर्ड चेयरमेन धर्मवीर मिर्जापुर, स्वामी प्रेम मूर्ति जी महाराज सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों व समाजसेवियों तथा धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय श्रीमती गुरु बचनी देवी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। Karnal News

    यह भी पढ़ें:– Kairana Crime News: नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना