हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलिस कस्टडी ...

    पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

    Police custody handed over, people handed over to police

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)।  कोर्ट काम्पलैक्स में उस समय हड़कंप मच गया गया, जब जिला न्यायालय में पेशी पर आए एक आरोपी ने पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास किया। कोर्ट में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उसका पीछा करके उसे लोगों की मदद से पकड़ लिया और बाद में उसे कोर्ट में पेश किया। जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा के गाँव धोलेवाला निवासी नवजीत दुर्घटना के एक मामले में कोर्ट में पेशी पर आया था।

    बताया जा रहा है कि अदालत ने उसे जमानत न देते हुए 20 तक जेल भेजने के आदेश दिए। जिसके बाद उसने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, मगर लोगों की मुस्तैदी से उसे काबू कर लिया गया। यह भी पता चला है कि पिछली तीन पेशियों पर वह अदालत नहीं पहुंच रहा था और आरोपी ने सरेंडर कर दिया था। मगर उसे जमानत नहीं मिली। जिसके चलते वह पुलिस को चकमा देकर फरार होने लगा, जहां खड़े लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। नवजीत पुत्र गुरचरणपाल निवासी मोगा पंजाब के खिलाफ 2016 में सदर पुलिस ने आईपीसी की धारा 338, 427 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।