हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देवबंद के राज...

    देवबंद के राजीव भारती बने हाई कोर्ट जज

    High Court judge News:
    राजीव भारती को नियुक्ति पत्र सौंपते हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ।

    Deoband High Court judge: देवबंद। पंजाबी समाज की बैठक में समाज के होनहार राजीव भारती का प्रयागराज हाई कोर्ट का न्यायाधीश बनने पर हर्ष व्यक्त किया गया। लाजपत नगर कालोनी में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि राजीव भारती ने हाईकोर्ट का जज बनकर न केवल पंजाबी समाज का बल्कि पूरे देवबंद का नाम देश भर में रोशन किया है। High Court judge News

    संयोजक गुरजोत सिंह सेठी व हेमंत गिरधर ने कहा कि ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ राजीव भारती ने रजिस्ट्रार हाईकोर्ट के पद पर रहते हुए ईमानदार जजों को तरजीह दी। देवंबद को भी एडीजे विनित वासवानी, ए.सी.जे.एम. परविंदर सिंह व जज प्रिंस जिंदल के रूप में ईमानदार अधिकारी दिए जिससे पीड़ित को न्याय मिलना सरल व सुलभ हुआ।

    अध्यक्ष सतीश गिरधर व महामंत्री बालेंद्र सिंह ने कहा कि राजीव भारती 2008 में एडीजे बने। उन्होंने हापुड़, मथुरा समेत कई जिलों में जिला जज के रूप सेवाएं दी। उनके भाई व चाचा आज भी नगर में व्यापार कर रहे है। उनकी उपलब्धि से आज उनके परिवार के साथ- साथ पूरा नगर गर्व की अनूभूति कर रहा है। इस दौरान राजेश अजमानी, श्याम लाल भारती, हरिकृष्ण मल्होत्रा, अशोक साहनी, धर्मपाल महाजन, महेंद्र गिरधर, सचिन छाबड़ा, संजय सलूजा, हरविंदर सिंह बेदी, वेद प्रकाश अरोड़ा, गौरव रतड़ा, विजय गिरधर, अशोक गंभीर, डा.सुरेंद्र सोढी, देवेंद्र पाल सिंह, दिनेश ऋषि, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, विनय खुराना, राजीव धींगड़ा, संजीव रसवंत आदि मौजूद रहे। High Court judge News