हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    ईरान से बिना किसी पूर्व शर्त बात करने के लिए तैयार: ट्रम्प

    Ready to talk to Iran without any pre-conditions: Trump

    वाशिंगटन (एजेंसी)।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बिना किसी पूर्व शर्त के ईरानी नेताओं से मिलने की इच्छा व्यक्त की है। व्हाइट हाउस में सोमवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रम्प ने कहा कि ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए वह बिना किसी पूर्व शर्त के ईरानी नेताओं से मिलने के लिए तैयार हैं। ट्रम्प ने कहा, ‘यदि वे मिलना चाहते हैं, तो हम मिलेंगे। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात को लेकर पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं किसी के साथ भी मिलूंगा। मैं बैठकों में विश्वास करता हूं, विशेष रूप से उन मामलों में जहां युद्ध का खतरा बना हुआ है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।