हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल ताहिर ने झटके...

    ताहिर ने झटके 5 विकेट, द. अफ्रीका ने जीता पहला टी-20

    Imran Tahir

    दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज़ में 1-0 की बनाई बढ़त  |Imran Tahir

    लंदन (एजेंसी)। लेग स्पिनर इमरान ताहिर (Imran Tahir)(23 रन पर पांच विकेट) की जबरदस्त गेंदबाज़ी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जिम्बाब्वे को यहां बुफालो पार्क में 34 रन से हराकर पहला टी-20 मैच जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाए जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवरों में 126 पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत से तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है

    ताहिर(Imran Tahir) बने मैन आॅफ द् मैच

    मैच में पांच विकेट लेने वाले ताहिर मैन आॅफ द् मैच चुने गए। ताहिर ने पहले चार ओवर में नई गेंद से खेलते हुए जिम्बाब्वे को तीन झटके देकर पहले ही दबाव में ला दिया जो टी-20 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। उन्होंने कहा, ‘मैं नई गेंद से काफी समय से अभ्यास कर रहा था और मेरी कोशिश थी कि इससे मौका मिलने पर मैं अच्छा प्रदर्शन करुं। ताहिर ने इसके बाद लगातार दो गेंदों पर दो और विकेट लिए जिससे जिम्बाब्वे ने 65 रन पर ही अपने छह विकेट गंवा दिए।

    जिम्बाब्वे की पारी में एकमात्र पीटर मूर 44 रन की साहसी पारी खेल सके जिन्होंने लेफ्ट आर्म स्पिनर तबरेज़ शम्सी की चार लगातार गेंदों पर छक्के लगाए और ब्रैंडन मावूता (28) के साथ आठवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी कर जिम्बाब्वे की उम्मीदों को बनाए रखा। मूर ने अपनी 21 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्के लगाए जबकि मावूता ने 14 गेंदों की पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए।

    दक्षिण अफ्रीका की पारी में नए खिलाड़ियों रासी वैन डेर डुसेन ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान फॉफ डू प्लेसिस ने 34 रन और डेविड मिलर ने 39 रन की पारियां खेलीं। जिम्बाब्वे के लिए काइल जारविस ने 37 रन पर तीन विकेट और क्रिस एममोफू ने 24 रन पर दो विकेट निकाले।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो