हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पर्यावरण संरक...

    पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण का संकल्प लें : देवेन्द्र लोधी

    Syana News
    कार्यक्रम मे उपस्थित आशाओं, आंगनवाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पौधे वितरित किए।

    बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ के संदेश के साथ उत्तर प्रदेश में मनाये जा रहे वन_महोत्सव’ अभियान के अंतर्गत स्याना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देहरा में स्याना विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी ने पौधे रोपित कर दूसरों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। Syana News

    कार्यक्रम मे उपस्थित आशाओं, आंगनवाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पौधे भी वितरित किए।

    विधायक ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि वनों की संख्या लगातार कम हो रही है, जिससे धरती के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे मानव जीवन, जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। Bulandshahr News

    पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओ से भी पौधारोपण करने की अपील की। खण्ड विकास अधिकारी सहेंन्द्र सिंह इन्सां ने कहा कि पर्यावरण स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण करना बहुत आवश्यक हैं पौधे हमारे जीवन का अहम अंग है देश का प्रत्येक नागरिक एक पौधा अवश्य लगाये पौधा लगाना जितना आवश्यक है उसकी सार संभाल करना भी उतना ही जरूरी है।इसलिए पौधारोपण भी करें और उनकी सार संभाल भी करें। Syana News

    आज हम पौधारोपण करेंगे तो हमारी नई पीढ़ी सवस्थ जीवन जी पाएंगी। इस अवसर पर, एडीओ पंचायत सतेन्द्र कुमार, टी ए देवेन्द्र कुमार, देवेन्द्र प्रधान चांदपुर, प्रधान मुकेश देहरा, मंडल उपाध्यक्ष विक्रांत त्यागी, विजय लोधी, पवन त्यागी, मुकेश भारद्वाज, योगेंद्र लोधी, देवेंद्र प्रधान, हेमंत लोधी, कपिल त्यागी उपस्थित रहे। Syana News

    यह भी पढ़ें:– Sirsa Flood: घग्घर नदी से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कप्तान मीनू बेनिवाल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here