हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home कैथल District Empl...

    District Employment Office: कैथल में पेड़ के नीचे एक बेंच और दो कुर्सी पर चल रहा जिला रोजगार कार्यालय

    Kaithal News
    Kaithal News: एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, जिला परिषद कार्यालय में पेड़ के नीचे रखे रोजगार कार्यालय के बेच और दो कुर्सियां

    एडीसी ने कार्रवाई करते हुए कार्यालय को लगाया ताला | Kaithal News

    • जिला परिषद हाउस की बैठक में कार्यालय को शिफ्ट करने का हुआ था प्रस्ताव पारित

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal Rojgar Karyalay: जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने वाला जिला रोजगार कार्यालय पेड़ के नीचे बेंच पर चल रहा है। एडीसी दीपक बाबूलाल कारवा ने कार्रवाई करते हुए इस कार्यालय को बाहर निकाल कर ताला लगवा दिया है। Kaithal News

    गौरतलब है कि पिछले महीने हुई जिला परिषद हाउस की बैठक में चेयरमैन कर्मबीर कौल की अध्यक्षता में जिला रोजगार कार्यालय को खाली करने का प्रस्ताव पास किया गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा बिल्डिंग से कमरों को खाली करवाने बारे लिखा गया था। लेकिन तय समय अवधि में भी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कार्यालय को खाली नहीं किया गया। जिस पर संज्ञान लेते हुए एडीसी दीपक बाबूलाल कारवा ने कमरे खाली न करने के बाद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल कर ताला लगवा दिया।

    अब ये कर्मचारी ड्यूटी का समय पूरा करने के लिए जिला परिषद कार्यालय के प्रांगण में पेड़ के नीचे बेचों पर बैठ रहते हैं। एडीसी ने दो महीने पहले ही जिला सचिवालय में शिफ्ट करने के लिए वैकल्पिक कमरा तैयार करवा दिया गया था, लेकिन रोजगार कार्यालय के अधिकारी ने इसे शिफ्ट नहीं किया। इस घटना ने युवाओं और कर्मचारियों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ा दी है। यहां प्रतिदिन रोजगार योजनाओं का लाभ लेने और समस्याओं को दूर करवाने के लिए 100 से अधिक युवा आते थे, लेकिन अब उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

    बिना किसी ठोस इंतजाम की कार्रवाई: कर्मचारी | Kaithal News

    इस कार्यालय में 15 अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं, जो अब पेड़ के नीचे बैठकर अपनी जिम्मेदारियां निभाने को मजबूर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बिना किसी ठोस इंतजाम के कार्यालय से बाहर कर दिया गया, जिससे उनका कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यह मामला प्रशासनिक प्रबंधन और जनहित की अनदेखी का उदाहरण बन गया है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इसे कितनी जल्दी और कैसे हल करता है।

    बेरोजगार युवाओं को हो रही परेशानी

    कलायत निवासी पूजा ने बताया कि वह अपना बेरोज़गार भत्ता पाने के लिए कार्यालय में आई थी, यहां आकर पता चला कि यहां कार्यालय को ही ताला लगा हुआ है। उने आवेदन की कल आखिरी तारीख है, अगर उनका फार्म आज सबमिट नहीं हुआ तो वह सरकार की योजना से वंचित रह जाएगी। इसके अलावा इस कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा अपने भविष्य की उम्मीद लेकर आते हैं। कार्यालय के बाहर ताला लगने और पेड़ के नीचे काम चलने के कारण अब उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। युवाओं का कहना है कि यह कार्यालय उनके करियर का सहारा था, लेकिन अब उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है।

    कार्रवाई के लिए मुख्यालय को लिखा पत्र

    एडीसी ने दीपक बाबूलाल कारवा ने बताया कि उनके द्वारा जिला रोजगार कार्यालय को दो महीने पहले जिला सचिवालय में नया कमरा आवंटित किया गया था, लेकिन विभाग के अधिकारी ने वहां शिफ्टिंग नहीं किया। इसको लेकर आगामी कार्रवाई केलिए इनके मुख्यालय को पत्र भी लिखा है। ये पूरा मामला डीसी महोदया की जानकारी में भी ला दिया गया है।

    एक दम से ताला लगा बना दिया बंधक

    जिला रोजगार कार्यालय ए.ई.ओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यालय खाली करने के लिए उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया। उनके कार्यालय में 16 कर्मचारी कार्य करते हैं, इसके अलावा पिछले 10 सालों का रिकॉड भी काफी मात्रा में पड़ा है। जिला प्रशासन द्वारा जो कार्यालय उन्हें देने की बात कही गई है, वह उनके लिए पर्याप्त नहीं है।उनके कार्यालय को एक दम से ताला लगा उन्हें बंधक सा बना दिया गया। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan Railway News: खुशखबरी, राजस्थान में यहां बिछेगी नई रेलवे लाइन, बनाए जाएंगे नए रेलवे स्टेशन, देखें रूट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here