हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश कश्मीर में फि...

    कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, कश्मीरी पंडित को मारी गोली

    आतंकवादियों ने एक अल्पसंख्यक की गोली मारकर हत्या कर दी

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने आज सुबह अचन पुलवामा निवासी काशीनाथ शर्मा के पुत्र संजय शर्मा के रूप में पहचाने जाने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के एक नागरिक पर उस समय गोलीबारी की जब वह स्थानीय बाजार जा रहा था। पुलिस ने कहा, ‘घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम: रन फॉर जी-20 में उप-मुख्यमंत्री ने रस्साकसी में की जोर आजमाइश

    क्या है मामला

    इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘आतंकवादियों ने स्थानीय बाजार के रास्ते में अल्पसंख्यक नागरिक अर्थात् संजय शर्मा पुत्र काशीनाथ शर्मा निवासी/ओ अचन पुलवामा पर गोलीबारी की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके गांव में सशस्त्र गार्ड था। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here