हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Accident: छोट...

    Accident: छोटा हाथी व रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर

    Abohar News
    छोटा हाथी व रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर

    छोटा हाथी में सवार थे 22 लोग, दर्जन भर सवारियां घायल | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। अबोहर-फाजिल्का रोड (Abohar-Fazilka Road) पर बुधवार सुबह किन्नू तोड़ने के लिए जा रहे 22 लोगों से भरा एक छोटा हाथी सामने जा रहे रेते से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटा हाथी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दर्जनभर सवारियां घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि इस हादसे में कोई बड़ा जान-माल का नुक्सान नहीं हुआ है। Abohar News

    हादसे में छोटे हाथी में सवार बिन्द्र सिंह व अन्य लोगों ने बताया कि वह फाजिल्का के अलग-अलग मोहल्लों व गांवों से अबोहर के गांव बकैनवाला में किन्नू तोड़ने के लिए जा रहे थे। इस छोटे हाथी में लगभग 22 लोग सवार थे। फाजिल्का-अबोहर रोड़ पर छोटा हाथी स्पीड में चल रहा था कि इसी दौरान पैट्रोल पंप के निकट सामने जा रहे रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली की अचानक ब्रेक लगने के कारण बेकाबू होकर छोटे हाथी की उसमें जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे वे लोग घायल हो गए। इस हादसे में कुछ लोगों के मामूली छोटे आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– अवनीत सिद्धू ने 12 साल तक अपने खेत में पराली को नहीं लगाई आग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here